टेस्ट में बेस्ट रबाडा, 200+ टेस्ट विकेट लेने वालों में स्ट्राइक रेट सबसे बेहतरीन

अमर उजाला

Fri, 13 June 2025

Image Credit : ANI

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। 

Image Credit : Screen Grab

लॉर्ड्स में खेला जा रहा यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और इसका नतीजा आना तय माना जा रहा है।

Image Credit : ANI

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 138 रन पर समाप्त हुई थी। 

Image Credit : Twitter

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में रबाडा का कहर फिर देखने को मिला। उन्होंने पहली पारी में भी उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन को एक ही ओवर में आउट किया था और दूसरी पारी में भी ऐसा किया

Image Credit : X

रबाडा 200 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वालों में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने इस मामले में बुमराह को पीछे छोड़ा

Image Credit : Screen Grab

रबाडा टेस्ट में हर 39 गेंद पर एक विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं। उनका टेस्ट में गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 39 का है। वहीं, बुमराह का गेंदबाजी स्ट्राइक रेट 42.1 का है

Image Credit : Twitter

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेल स्टेन, चौथे पर वकार यूनिस और पांचवें स्थान पर पैट कमिंस हैं।

Image Credit : cricket.com.au twitter

टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्ट्राइक रेट
(कम से कम 200 विकेट)

  • 39.1: कगिसो रबाडा
  • 42.1: जसप्रीत बुमराह
  • 42.4: डेल स्टेन
  • 43.5: वकार यूनिस
  • 45.7: पैट कमिंस

Image Credit : X

तस्वीर में छाता खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप खोज लेंगे?

Adobe Stock
Read Now