राजस्थान रॉयल्स को झटका, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा IPL 2025 से बाहर

अमर उजाला

Thu, 1 May 2025

Image Credit : ANI
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण गुरुवार को आईपीएल 2025 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए।
Image Credit : ANI

रॉयल्स ने एक बयान में कहा कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चोट के बावजूद गेंदबाजी जारी रखी और फ्रेंचाइजी सक्रिय रूप से उनके विकल्प की तलाश करेगी।

Image Credit : ANI

राजस्थान रॉयल्स ने कहा- संदीप शर्मा अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बाकी बचे सत्र से बाहर हो गए हैं। 
Image Credit : ANI

फ्रेंचाइजी ने आगे कहा- उन्होंने पिछले मैच में इस चोट के साथ गेंदबाजी जारी रखने के लिए बहुत बहादुरी दिखाई और फ्रेंचाइजी में हर कोई उनके पूरी तरह से और जल्दी ठीक होने की कामना करता है।

Image Credit : ANI

फ्रेंचाइजी ने बताया कि टीम प्रबंधन उनके विकल्प को अंतिम रूप देने पर सक्रिय रूप से काम कर रहा है जिसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

Image Credit : ANI
संदीप रॉयल्स के लिए अब तक सभी 10 मैच खेले हैं और 21 रन पर दो विकेट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सहित नौ विकेट चटकाए।
Image Credit : ANI

भारत के किन-किन राज्य में हैं इच्छाधारी नाग और नागिन?

Adobe Stock
Read Now