मां को याद कर भावुक हुए रवींद्र जडेजा, साझा की खूबसूरत तस्वीर

अमर उजाला

Wed, 17 July 2024

Image Credit : instagram

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने  टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया

Image Credit : bcci

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए इस टूर्नामेंट में जडेजा ने पांच पारियों में 35 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट चटकाया

Image Credit : BCCI

अब उम्मीद है कि श्रीलंका के खिलाफ अगस्त में खेली जाने वाली वनडे सीरीज में वह खेलते नजर आएंगे

Image Credit : BCCI

इस बीच रवींद्र जडेजा अपनी मां को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया
 

Image Credit : BCCI

खूबसूरत पेंटिंग साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं आज जो कुछ भी मैदान में कर रहा हूं, यह आपके लिए मेरी तरफ से श्रद्धांजलि है"

Image Credit : instagram

जडेजा की मां लता जडेजा का निधन साल 2005 में हुआ था। उस वक्त रवींद्र सिर्फ 17 साल के थे और भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे

Image Credit : BCCI

35 वर्षीय खिलाड़ी के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 515 रन बनाए और 54 विकेट चटकाए

Image Credit : BCCI

वहीं, 72 टेस्ट मैचों में उनके नाम 3036 रन और 294 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा 197 वनडे मुकाबलों में 2756 और 220 विकेट दर्ज हैं
 

Image Credit : BCCI

महिला एशिया कप 2024 के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम, देखें तस्वीरें

sl cricket
Read Now