अमर उजाला
Sat, 15 April 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल का 16वां सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा है
दिनेश कार्तिक इस सीजन के चार मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं
दिनेश कार्तिक का उच्चतम स्कोर नौ रन हैं, यह उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ बनाया था
दिनेश कार्तिक इस सीजन में मुंबई इंडियंस के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शून्य पर आउट हुए हैं
कार्तिक लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आउट नहीं थे, तब उन्होंने नाबाद एक रन बनाए थे
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शून्य पर आउट होकर कार्तिक अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है
दिनेश कार्तिक आईपीएल में सबसे ज्यादा 15 बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर आ गए
कार्तिक ने सबसे ज्यादा 15 बार शून्य पर आउट होने के मामले में केकेआर के मंदीप सिंह की बराबरी कर ली
रोहित शर्मा और सुनील नरेन 14-14 बार शून्य पर आउट हुए हैं
दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव