वनडे में पांच विकेट हॉल के साथ रेणुका दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
अमर उजाला
Sun, 22 December 2024
Image Credit : X
भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में 211 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
Image Credit : X
तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया अजेय बढ़त दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
Image Credit : X
वडोदरा में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना की 91 रनों की दमदार पारी की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 314 रन बनाए।
Image Credit : BCCI
जवाब में मेहमान टीम 26.2 ओवर में 103 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। मेजबानों के लिए रेणुका सिंह ने पांच विकेट लिए।
Image Credit : X
रेणुका ने 10 ओवर में 29 रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह उनका वनडे क्रिकेट में पहला पांच विकेट हॉल था।
Image Credit : @PunjabKingsIPL
वनडे में पांच विकेट लेने वाली वह चौथी भारतीय गेंदबाज बन गईं। इसी के साथ वह पूर्णिमा चौधरी, ममथा मेबेन और झूलन गोस्वामी के क्लब में शामिल हो गईं।
Image Credit : X
तस्वीर में छिपा है उल्लू, हिम्मत है तो 8 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं