चैंपियंस ट्रॉफी में 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, देखें शेड्यूल

अमर उजाला

Mon, 23 December 2024

Image Credit : BCCI

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर चल रहा विवाद हाइब्रिड मॉडल के लागू होने के साथ ही खत्म हो चुका है

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम अपने सभी मैच मेजबान पाकिस्तान की जगह यूएई में खेलेगा। 2027 भारत और पाकिस्तान में होने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट्स इसी मॉडल के मुताबिक खेले जाएंगे

Image Credit : Twitter

इसका मतलब भारत की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान टीम भी अपने मुकाबले किसी दूसरे देश में खेलेगी

Image Credit : ICC

दोनों टीमें अगर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है तो भी इस जैसे नॉकआउट गेम भी तटस्थ स्थानों पर होंगे

Image Credit : BCCI

भारत में 2025 के महिला वनडे और 2026 के पुरुष टी20 विश्व कप पर भी यह मॉडल लागू होगा

Image Credit : PTI/BCCI

पाकिस्तान में 2028 के महिला टी20 विश्व कप पर भी हाइब्रिड मॉडल लागू होगा

Image Credit : Twitter

अब ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने इस टूर्नामेंट को लेकर कुछ अहम मैचों की तारीखें जारी की हैं। हालांकि, आईसीसी ने अभी शेड्यूल की घोषणा नहीं की है

Image Credit : BCCI

ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में लीग स्टेज में मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा

Image Credit : BCCI

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही टीमों को एक ग्रुप (ए) में रखा गया है। इसके अलावा इस ग्रुप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है

Image Credit : BCCI

वहीं, दूसरे ग्रुप (बी) में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें हैं। 

Image Credit : BCCI

टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन और 2017 में हुए पिछले चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा

Image Credit : BCCI

वहीं, भारत अपने अन्य लीग राउंड के मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश और दो मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा

Image Credit : BCCI

भारत के मैचों के अलावा बाकी अन्य मैच लाहौर, कराची औऱ रावलपिंडी में खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल चार मार्च और दूसरा पांच मार्च को खेला जाएगा

Image Credit : BCCI

पहले सेमीफाइनल में रिजर्व डे नहीं होगा, जबकि दूसरे में रिजर्व डे है। फाइनल नौ मार्च को लाहौर में खेला जाएगा और उसमें रिजर्व डे होगा

Image Credit : BCCI

अगर भारत क्वालिफाई करता है तो पहला सेमीफाइनल यूएई में खेला जाएगा, अगर भारत क्वालिफाई नहीं करता है तो ये सेमीफाइनल भी लाहौर में होगा। 

Image Credit : BCCI

मुझे हंसी आती है जब कोई विराट की बाबर से तुलना करता है: मोहम्मद आमिर

ICC/BCCI
Read Now