अमर उजाला
Sun, 4 May 2025
अपनी करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अभिनय के लिए मशहूर उभरते सितारे सिद्धांत चतुर्वेदी कथित तौर पर क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वे बी-टाउन के सबसे नए प्रेमी जोड़े हैं
इससे पहले सारा का नाम शुभमन गिल से जुड़ चुका है। हालांकि अब 'फिल्मफेयर' की रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धांत इन दिनों सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं।
फिल्मफेयर के करीबी सूत्रों के मुताबिक, सारा और सिद्धांत के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों को ज्यादातर साथ समय बिताते देखा जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, दोनों के बीच स्पार्क दिख रहा है। क्योंकि अभी रिश्ता शुरुआती समय में है इसलिए दोनों ही इस खबर पर पर्दा डाले हुए हैं।
फिल्मफेयर के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, 'सिद्धांत और सारा की दोस्ती के अभी शुरुआती दिन हैं, लेकिन उनके बीच की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है।'
रिपोर्ट के मुताबिक, 'वे एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेते दिख रहे हैं और एक-दूसरे के साथ बहुत सहज दिख रहे हैं। यह समझा जा रहा है कि वे अभी चीजों को मीडिया से दूर रख रहे हैं।'
गली बॉय, नादानियां, बंटी और बबली 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से जुड़ चुका है
तस्वीर में मछली को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप खोज लेंगे?