रिंकू सिंह और प्रिया सरोज कब करेंगे शादी? हुआ खुलासा, पढ़ें

अमर उजाला

Sat, 18 January 2025

Image Credit : Twitter

क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ होगी। इसकी पुष्टि प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है

Image Credit : Twitter

तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार अलीगढ़ में बात हुई है। सब कुछ फाइनल है। 

Image Credit : Twitter

संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। सगाई लखनऊ से होगी।

Image Credit : Twitter

जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा शुक्रवार को खूब रही।

Image Credit : Twitter

सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें लिखी जा रही थीं। इस सिलसिले में सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की सगाई अभी नहीं हुई है।

Image Credit : Twitter

रिंकू के परिजनों से गत बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मुलाकात हुई थी। शादी पर सार्थक बातचीत हुई है।

Image Credit : Twitter

संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी।

Image Credit : Twitter

रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी-20 मैच खेलने इंग्लैंड जा रहे हैं। आईपीएल भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। 

Image Credit : Twitter

शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

Image Credit : Twitter

तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। 

Image Credit : Twitter

दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।

Image Credit : Twitter

अर्जुन की तरह तेज हैं नजरें, तो तस्वीर में खोजकर दिखाएं एक शिमला मिर्च

Adobe Stock
Read Now