रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया 18 नवंबर को करेंगे शादी, सगाई 8 जून को लखनऊ में

अमर उजाला

Sun, 1 June 2025

Image Credit : Twitter

जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज और स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में होगी।

Image Credit : Twitter

इसके बाद इसी साल दोनों शादी के बंधन में भी बंधेंगे। शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी।

Image Credit : Twitter

इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा। 

Image Credit : Twitter

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक गौतम गंभीर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़, अभिषेक नायर सहित क्रिकेटर सितारे को भी न्योता दिया है। 

Image Credit : Twitter

सगाई की तारीख तय होते ही रिंकू सिंह के परिजनों ने खरीदारी शुरू कर दी है। सगाई से पहले शनिवार को रिंकू सिंह कैंची धाम में आशीर्वाद भी लेने गए हैं।

Image Credit : Twitter

शादी के लिए रिंकू ने ओजोन सिटी में 3.5 करोड़ रुपये से आशियाना खरीदा था। नवंबर 2024 में इसका गृह प्रवेश हुआ था, जिसमें सांसद के परिजन आए थे।

Image Credit : Twitter

नवंबर में सांसद प्रिया सरोज आशियाना देखने आई थीं। वह महुआखेड़ा स्थित मैदान पर गई थीं, जहां रिंकू सिंह अभ्यास करते हैं। 

Image Credit : Twitter

यह रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति और स्नेह से तय हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए वक्त दिया और अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं। 

Image Credit : Twitter

प्रिया सरोज पेशे से अधिवक्ता हैं। प्रिया और रिंकू एक दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रिया सरोज के पिता व केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक तूफानी सरोज ने इसकी पुष्टि की थी

Image Credit : Twitter

तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। 

Image Credit : Twitter

तितली को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, आप भी करें ढूंढने की कोशिश

Adobe Stock
Read Now