अमर उजाला
Sun, 8 June 2025
रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुई जिसमें राजीनित जगह और क्रिकेट की चर्चित हस्तियां शामिल हैं।
रिंकू ने इस दौरान आईवरी रंग का जोधपुरी कुर्ता पायजामा पहना, जबकि प्रिया ने व्हाइट और पिंक रंग का फ्लोरल लहंगा पहना। इस कार्यक्रम के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।
रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी में तमाम राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा। इनमें यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जैसे दिग्गज शामिल हुए।
अब दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा की सांसद हैं। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार को हराया था।
तस्वीर में छिपी है बिल्ली, क्या आप ढूंढ सकते हैं?