मंगेतर प्रिया के जन्मदिन पर रिंकू सिंह ने लुटाया प्यार, इस तरह दी बधाई

अमर उजाला

Sun, 23 November 2025

Image Credit : rinku singh (instagram)
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रविवार को अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज को जन्मदिन की बधाई दी।
Image Credit : rinku singh (instagram)

सोशल मीडिया पर युवा बल्लेबाज ने प्रिया सरोज के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और शुभकामनाएं दीं।

Image Credit : rinku singh (instagram)

रिंकू हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ही पाकिस्तान के खिलाफ चौका लगाकर भारत को फाइनल में जीत दिलाई थी।
Image Credit : PTI

भारतीय स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इसी साल आठ जून को  समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज से  लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में सगाई की थी। 

Image Credit : अमर उजाला
रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी में राजनीति की चर्चित हस्तियों का जमावड़ा लगा था। 
Image Credit : @RajeevRai
इनमें सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सभी ने इस नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Image Credit : अमर उजाला

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, एक महीने में आ सकती है विनाशकारी महामारी

Adobe Stock
Read Now