अपने बचपन के कोच को पुण्यतिथि पर भावुक हुए ऋषभ पंत

अमर उजाला

Thu, 7 November 2024

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये बचपन के कोच तारक सिन्हा को पुण्य तिथि पर याद किया

Image Credit : Twitter

पंत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सिन्हा को लेकर बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया। तारक सिन्हा का तीन साल पहले देहांत हुआ था।

Image Credit : Twitter

उनकी पुण्य तिथि पर पंत ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि सिन्हा की विरासत लगातार प्रेरित करेगी व कई क्रिकेटर्स का मार्गदर्शन करेगी। 

Image Credit : BCCI

सिन्हा दिल्ली में सोनेट क्रिकेट क्लब का संचालन करते थे और 6 नवंबर 2021 को फेफड़े में कैंसर के कारण उनका देहांत हुआ था।

Image Credit : Twitter

तारक सिन्हा ने शिखर धवन और ऋषभ पंत जैसे कई स्टार भारतीय खिलाड़ियों को कोचिंग दी, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सफलता हासिल की।

Image Credit : Twitter

पंत ने लिखा, 'हमारे सर तारक सिन्हा को हमारा साथ छोड़े तीन साल हो चुके हैं। अब भी उनकी मौजूदगी मजबूती से महसूस होती है। उनके बिना समय बहुत लंबा चला है।'

Image Credit : Twitter

पंत ने लिखा, 'उनकी बुद्धिमत्ता, मार्गदर्शन और हमारे जीवन में उनके द्वारा लाई गई गर्मजोशी की यादों से भरा हुआ है। उनकी विरासत हमें प्रेरित और मार्गदर्शन करती रहती है। धन्यवाद सर।'

Image Credit : PTI

तस्वीर में छिपा है एक नाशपाती, क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now