पंत WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय, रोहित-कोहली को पछाड़ा

अमर उजाला

Fri, 25 July 2025

Image Credit : ANI/PTI

मैनचेस्टर टेस्ट में ऋषभ पंत के जज्बे को सलाम किया जा रहा है। उन्होंने पैर की अंगुली टूट जाने के बावजूद बल्लेबाजी की और 54 रन बनाए

Image Credit : ANI/PTI

इसी के साथ वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। WTC की शुरुआत 2019 में हुई थी

Image Credit : ANI/PTI

पंत ने अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2731 रन बना लिए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है

Image Credit : ANI/PTI

रोहित और कोहली टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। रोहित ने डब्ल्यूटीसी में 2716 रन और कोहली ने 2617 रन बनाए थे।

Image Credit : PTI

चौथे नंबर पर शुभमन गिल है। गिल ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 2512 रन बनाए हैं। गिल ही पंत को मौजूदा खिलाड़ियों में टक्कर देते दिख रहे हैं

Image Credit : ANI

पंत इंग्लैंड दौरे पर शानदार फॉर्म में दिखे हैं। वह चार मैचों की सात पारियों में 68.43 की औसत से 479 रन बना चुके हैं। इनमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं

Image Credit : ANI/PTI

इस सांप के काटने पर सिर्फ पांच कदम चल पाता है इंसान और हो जाती है मौत

Adobe Stock
Read Now