अमर उजाला
Fri, 30 December 2022
पंत और नेगी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई सालों से इनके अफेयर के बारे में खबरें चल रही हैं।
पंत ने 2019 में ईशा के साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थी। तब से ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें चल रही हैं।
हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने खुलकर इस बारे में बात नहीं की है।
पंत ने पोस्ट में लिखा था- 'मैं तुम्हें बस खुश रखना चाहता हूं, क्योंकि तुम्हारी वजह से मैं बहुत खुश हूं।' देखते ही देखते यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी।
इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक ईशा इंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकॉर डिजायनर हैं। बेइंतेहा खूबसूरत ईशा नेगी खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
पंत ने इस साल ईशा को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम में स्टोरी लगाई थी। इस स्टोरी पर ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी स्टोरी लगाई और लिखा- आई लव यू।
दुर्घटना के बाद ऐसा था ऋषभ पंत का हाल, बाल-बाल बची जान