वानखेड़े में लगा दिग्गजों का तांता, सुनक-अंबानी और अमिताभ स्टेडियम में रहे मौजूद भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिग्गजों का तांता लगा है। इनफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति पहुंचे। मुकेश अंबानी से लेकर ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक भी पहुंचे। इस दौरान बॉलीवुड के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे और फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन के साथ नजर आए। फिल्म अभिनेता आमिर खान भी इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं। इन दिग्गजों के सामने अभिषेक शर्मा का वन मैन शो देखने को मिला है। वह भारत के लिए सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। /