रोहित के अर्धशतक पर पत्नी रितिका ने इस तरह किया रिएक्ट, देखें तस्वीर

अमर उजाला

Sat, 18 May 2024

Image Credit : IPL

आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। केएल राहुल की सेना ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन बनाए
 

Image Credit : IPL

लखनऊ ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है
 

Image Credit : IPL

वहीं, लखनऊ के खाते में भले ही 14 अंक हो गए हैं लेकिन उनका नेट रनरेट -0.667 है। ऐसे में उनका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना मुश्किल है। मुंबई इंडियंस आठ अंकों के साथ अंक तालिका में 10वें पायदान पर है
 

Image Credit : IPL

इस मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विस्फोटक प्रदर्शन किया और अर्धशतक जड़ा

Image Credit : IPL


रोहित ने इस मैच में 68 रन बनाए। उन्होंने 178.94 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और तीन छक्के लगाए

Image Credit : IPL

उनका अर्धशतक पूरा होते ही पत्नी रितिका सजदेह खुशी से झूम उठीं। उन्होंने स्टैंड्स में जमकर तालियां बजाईं
 

Image Credit : IPL

मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा मौजूदा सीजन, हारने का बनाया रिकॉर्ड

IPL
Read Now