अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया।
पंजाब के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विराट कोहली (नाबाद 73 रन) और देवदत्त पडिक्कल (61 रन) के बीच दूसरे विकेट की 103 रन की साझेदारी से सात गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 159 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
महवश भी मैच देखने के लिए मुल्लांपुर पहुंची थीं और उन्हें कैमरे ने स्पॉट भी किया
इसके बाद से तो महवश सोशल मीडिया पर अपने लुक की वजह से चर्चा का विषय बन गईं
This browser does not support the video element.
महवश ब्लैक ड्रेस में नजर आईं और फैंस उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं
सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तस्वीर के साथ कमेंट भी कर रहे। एक ने लिखा- चहल काफी भाग्यशाली हैं। चहल ने मैच में एक विकेट भी लिया
इससे पहले महवश चहल के साथ टीम बस में जाती नजर आई थीं। दोनों एक साथ पंजाब टीम की बस में घुसे थे
This browser does not support the video element.
किसी भी टीम की बस में सिर्फ खिलाड़ियों और उनके करीबियों को ही एंट्री मिलती है। इसने अटकलों को और पुख्ता किया।
IPL में CSK का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे