चहल के लिए आरजे महवश का खास पोस्ट, साथ में तस्वीर भी साझा की

अमर उजाला

Wed, 9 April 2025

Image Credit : rj.mahvash Instagram

आरजे महवश ने पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल के समर्थन में इंस्टाग्राम पर खास पोस्ट साझा की है 

Image Credit : RJ Mahvash-instagram (storygrab)

महवश मंगलवार को मुल्लांपुर में पंजाब और सीएसके के खिलाफ मैच देखने पहुंची थी 

Image Credit : rj.mahvash Instagram

मैच के बाद अब महवश ने इंस्टाग्राम पर स्टेडियम की तस्वीर पोस्ट की है और चहल को टैग करके खास पोस्ट भी लिखा है 

Image Credit : rj.mahvash Instagram

महवश ने कई सारी तस्वीरें पोस्ट की जिसमें चहल के साथ उनकी तस्वीर भी शामिल है। महवश ने लिखा, अपने लोगों का हर मुश्किल समय में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए, हम सब यहां आपके लिए हैं युजवेंद्र चहल 

Image Credit : rj.mahvash Instagram

उन्होंने साथ ही इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी लगाई जिसमें वह स्टेडियम में पंजाब किंग्स का झंडा लेकर खड़ी हैं। उन्होंने लिखा, इस साल पंजाब किंग्स का समर्थन करने यहां आई हूं क्योंकि दोस्ती तमीज से निभाते हैं हम भाई 

Image Credit : rj.mahvash Instagram

महवश ने इससे पहले मैच के दौरान डगआउट से वीडियो साझा किया था। इससे पहले महवश चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान चहल के साथ मैच देखती नजर आई थीं 

Image Credit : rj.mahvash Instagram

काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे सचिन तेंदुलकर, हाथी को खिलाया गन्ना

PTI
Read Now