अमर उजाला
Mon, 29 January 2024
इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में 28 रन से मिली दिल को चुभने वाली हार ने जहां अगले चार टेस्ट मैचों के लिए बेन स्टोक्स की टीम के हौसले बुलंद कर दिए हैं, वहीं भारतीय टीम की वापसी की राह और कठिन हो गई है
पहले टेस्ट में 87 रन की पारी और कुल पांच विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा के साथ 86 रन बनाने वाले केएल राहुल दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं
दोनों चोटिल हो गए हैं और उनके स्थान पर चयनकर्ताओं ने मुंबई के सरफराज खान, यूपी के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और तमिलनाडु के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया है
बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जडेजा और राहुल दो फरवरी से विशाखापत्तनम में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे
बोर्ड की मेडिकल टीम दोनों की प्रगति पर नजर रख रही है। बताया जाता है कि जडेजा को पहले टेस्ट में रन लेने के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट लगी है, जबकि राहुल ने दायीं जांघ में दर्द की शिकायत की है
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।
क्या आप 4 सेकेंड के अंदर तस्वीर में तेंदुआ को ढूंढ सकते हैं?