अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
अगले महीने से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी
इस टूर्नामेंट में भारत का पूरा दारोमदार दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर होगा। ये दोनों बल्लेबाज खराब फॉर्म में चल रहे हैं
साल 2013 से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट और रोहित शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं
विराट ने इस दौरान 195 वनडे पारियों में 61.47 की औसत से 10,020 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 37 शतक और 51 अर्धशतक लगाए हैं
वहीं, रोहित ने साल 2013 से अब तक 176 वनडे पारियों में 8888 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 56.97 का रह। वहीं, उन्होंने 29 शतक और 45 अर्धशतक लगाए
लिस्ट में तीसरे नंबर पर क्विंटन डिकॉक हैं। उन्होंने इस दौरान 155 पारियों में 45.74 की औसत से 6770 रन बनाए। इनमें 21 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं
इस लिस्ट में शिखर धवन चौथे स्थान पर हैं। उनका नाम चौंकाने वाला है क्योंकि धवन ने पिछला वनडे दिसंबर 2022 में खेला था
टी20 विश्व कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय