रोहित रिटायर्ड आउट या रिटायर्ड हर्ट? ट्रॉट के बयान से क्यों मचा बवाल?

अमर उजाला

Thu, 18 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

रोहित के लगातार दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग के लिए आने पर बवाल मच गया है। अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने विवादित बयान दिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा है कि मुझे नहीं पता रोहित रिटायर्ड हर्ट थे या आउट? क्या कभी दो सुपर ओवर हुए हैं? हम नए नए नियम बनाते रहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

ट्रॉट ने कहा- हम नियमों की परख करते रहें और गाइडलाइंस भी जानते रहें तो नियमों के बारे में पता हो

Image Credit : सोशल मीडिया

ट्रॉट ने कहा कि उन्हें गेंदबाजों के सुपर ओवर में इस्तेमाल को लेकर भी सही नियम नहीं बताए गए थे। अफगानिस्तान अजमतुल्लाह ओमरजई से ही दूसरा सुपर ओवर भी करवाना चाहती थी

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, अजमतुल्लाह ने पहला सुपर ओवर भी फेंका था। नियम के मुताबिक एक गेंदबाज दूसरा सुपर ओवर नहीं डाल सकता

Image Credit : सोशल मीडिया

ट्रॉट ने कहा- हमें ठीक से नियम नहीं बताए गे थे। हम अजमत से दूसरा ओवर भी कराना चाहते थे, लेकिन फरीद ने अच्छी गेंदबाजी की। हालांकि, भविष्य इन नियमों को लेकर ध्यान रखा जाना चाहिए

Image Credit : BCCI

तेज दिमाग वाले ही खोज सकते हैं तस्वीर में एक ऊंट

istock
Read Now