अमर उजाला
Tue, 28 March 2023
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के सबसे चहेते क्रिकेटर्स में से एक हैं
वह तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान हैं और सालाना करोड़ों की कमाई करते हैं
हालांकि, रोहित एक समय पर अपनी क्रिकेट किट खरीदने के लिए दूध के पैकेट बांटते थे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने यह खुलासा किया है
ओझा के अनुसार रोहित मध्यम वर्गीय परिवार से थे और बचपन में उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ीं
स्कूल के दिनों में रोहित के पास क्रिकेट किट के लिए भरपूर पैसे नहीं होते थे
ऐसे में उन्होंने मुश्किल का सामना करते हुए अपना करियर बनाया और अब बड़ी हस्ती बन चुके हैं
भारत की पांच खतरनाक सड़कें