कौन हैं भारतीय टीम के गन स्पिनर्स? कप्तान रोहित ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

अमर उजाला

Fri, 28 June 2024

Image Credit : ICC/T20 World Cup/BCCI


भारत ने गुरुवार को गयाना में इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया

Image Credit : ICC/T20 World Cup

अब टीम इंडिया का सामना 29 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारत तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है

Image Credit : ICC/T20 World Cup/BCCI

टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने मैच जिताऊ गेंदबाजी करने वाले अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की

Image Credit : ICC/T20 World Cup/BCCI

कप्तान ने कहा- मुझे लगता है कि इस सतह पर 170 एक बहुत अच्छा स्कोर था। अक्षर और कुलदीप हमारे लिए गन स्पिनर्स (किसी भी परिस्थिति में विकेट निकालने वाले) हैं

Image Credit : ICC/T20 World Cup/BCCI

दरअसल, तीन ओवर तक इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट के 26 रन था। वहीं, अगले 23 रन बनाने में इंग्लिश टीम ने पांच विकेट गंवा दिए

Image Credit : ICC/T20 World Cup

8.1 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 49 रन पर पांच विकेट हो गया। इनमें से अक्षर के तीन विकेट, कुलदीप यादव का एक विकेट और एक विकेट जसप्रीत बुमराह का रहा
 

Image Credit : twitter


इस तरह टीम इंडिया ने मैच में गेंदबाजों के दम पर वापसी करते हुए यह मुकाबला अपने नाम कर लिया

Image Credit : एक्स @BCCI

भारत के लिए T20 WC में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अर्शदीप, बुमराह को पीछे छोड़ा

BCCI/ICC
Read Now