रोहित शर्मा ने मुंबई रणजी टीम के साथ किया अभ्यास

अमर उजाला

Tue, 14 January 2025

Image Credit : PTI

खराब दौर से जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से पहले मंगलवार को मुंबई टीम के साथ अभ्यास किया।

Image Credit : PTI

37 वर्ष के रोहित आस्ट्रेलिया दौरे पर बेहद खराब फॉर्म में थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट में सिर्फ 31 रन बनाए और सिडनी में पांचवें टेस्ट में खुद टीम से बाहर रहने का फैसला किया।

Image Credit : PTI

उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम पर सुबह अभ्यास सत्र में भाग लिया। हालांकि, वह रणजी का कोई मुकाबला खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर रोहित ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Image Credit : PTI

मुंबई की टीम में उनकी भागीदारी पर भी जल्द ही फैसला किए जाने की संभावना है।

Image Credit : PTI

उन्होंने टीम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिये रविवार को एक बैठक में भाग लिया था जिसमें मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के नये सचिव देवजीत सैकिया भी मौजूद थे।

Image Credit : PTI

मुंबई को 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण के पहले मैच में जम्मू कश्मीर से खेलना है।

Image Credit : Screen Grab

रोहित ने आखिरी बार मुंबई के लिये 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था।

Image Credit : Screen Grab

अद्भुत...अमृत स्नान में करोड़ों ने लगाई डुबकी; महाकुंभ में आस्था का सैलाब

पीटीआई
Read Now