'वानखेड़े पर खेलना अब खास होगा', इस कारण गदगद हुए रोहित शर्मा

अमर उजाला

Fri, 16 May 2025

Image Credit : ANI Video Screen Grab

भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया 

Image Credit : ANI

इस दौरान रोहित और शरद पवार के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने रोहित और पवार के अलावा पूर्व बल्लेबाज अजीत वाडेकर के नाम पर स्टैंड्स का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया

Image Credit : Instagram

वानखेड़े स्टेडियम ग्रैंड स्टैंड लेवल 3 का नाम शरद पवार स्टैंड, ग्रैंड स्टैंड लेवल 4 का नाम अजीत वाडेकर स्टैंड और दिवेचा पवेलियन लेवल 3 का नाम रोहित शर्मा स्टैंड रखा गया है। वानखेड़े स्टेडियम पर इससे पहले भी कई क्रिकेट दिग्गजों के नाम पर स्टैंड के नाम रखे जा चुके हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, विजय मर्चेंट और दिलीप वेंगसरकर के नाम शामिल हैं

Image Credit : ANI

रोहित इससे काफी गदगद हुए और उन्होंने कहा कि वानखेड़े में खेलने अब और भी खास होगा। उन्होंने कहा, मैं अभी भी खेल रहा हूं और मैंने दो प्रारूप से विदा ली है। जब 21 तारीख को मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में यहां खेलूंगा और मेरे नाम का स्टैंड होगा तो खास होगा। भारत के लिए यहां खेलना काफी खास होगा

Image Credit : Instagram

उन्होंने कहा, मेरी खास टीम मुंबई इंडियंस भी यहां है जो मेरा भाषण खत्म होने के बाद अभ्यास शुरू करने की तैयारी में है। पवार साहेब और देवेंद्र फडणवीस (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) को भी धन्यवाद जिन्होंने इस दिन को खास बनाया

Image Credit : PTI

रोहित ने कहा, मेरे लिए खेल के दिग्गजों के साथ मेरा नाम होना, इस अहसास को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह इसलिए भी विशेष है क्योंकि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैंने दो प्रारूप से संन्यास लिया है, लेकिन अभी भी एक प्रारूप में खेल रहा हूं

Image Credit : instagram-mumbai Indians

तुर्किये की ये रोचक बातें जानकर हो जाएंगे हैरान

Adobe Stock
Read Now