तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्यों उतरे कोहली? रोहित ने बताया कारण

अमर उजाला

Thu, 17 October 2024

Image Credit : instagram

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम पहली पारी में महज 46 रन पर ऑलआउट हो गई

Image Credit : twitter

इस मैच में शुभमन गिल अनफिट होने के कारण नहीं खेल रहे हैं और उनकी अनुपस्थिति में कोहली तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे

Image Credit : twitter

तीसरे नंबर पर खेलते हुए कोहली खाता खोले बिना आउट हुए। कोहली आठ साल बाद पहली बार इस स्थान पर खेलने उतरे थे, लेकिन प्रभाव छोड़ने में विफल रहे

Image Credit : BCCI

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कोहली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा गया

Image Credit : BCCI

रोहित ने कोहली को तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए भेजने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि कोहली खुद शुभमन गिल की अनुपस्थिति में शीर्ष क्रम पर उतरना चाहते थे

Image Credit : BCCI

रोहित ने कहा, हमने उनसे पूछा था कि क्या वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। कोहली इसके लिए तैयार थे, जो अच्छा संकेत है

Image Credit : twitter

सरफराज की इस गलती पर फूटा रोहित का गुस्सा, बीच मैच में लगाई फटकार, वीडियो

twitter
Read Now