अमर उजाला
Mon, 21 April 2025
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 45 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए
रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की अविजित साझेदारी की, जिससे मुंबई यह मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम करने में सफल रही
रोहित अपनी दमदार पारी की मदद से आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है
रोहित के इस टूर्नामेंट में अब 6786 रन हो गए हैं
रोहित से आगे अब सिर्फ विराट कोहली हैं जिन्होंने आईपीएल में 8326 रन बनाए हैं
धवन के नाम आईपीएल में 6769 रन हैं और अब वह इस सूची में तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं
डेविड वॉर्नर 6565 रनों के साथ इस लिस्ट में चौथे और सुरेश रैना 5528 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं
इस महिला ने 20 वर्षों से नहीं चखा है फल-सब्जी का स्वाद, जानें क्यों