अमर उजाला
Sun, 30 June 2024
रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से जीत दर्ज कर टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता
टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा के लिए अगली सुबह बेहद खास रही
हिटमैन रात को विश्व कप ट्रॉफी के साथ सोए और अगली सुबह उसके साथ ही उठे
रोहित शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुबह की तस्वीर पोस्ट की जिसमें टी20 विश्व कप ट्रॉफी उनकी बेड के पास रखी नजर आ रही है
फाइनल मैच में जीत के बाद रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया
विराट कोहली ने शनिवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया
टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया
इसी के साथ भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के 11 साल के इंतजार को भी खत्म कर दिया
आखिरी बार भारत ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले बल्लेबाज विराट बने