अमर उजाला
Mon, 30 September 2024
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मेगा ऑक्शन को लेकर नियम जारी कर दिए हैं। प्रत्येक फ्रेंचाइजी राइट टू मैच (आरटीएम) विकल्प के साथ 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
टीमों ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले रिटेन और रिलीज लिस्ट को बनाना शुरू कर दिया है। इस बीच 2007 टी20 विश्व कप जीतने वाले आरपी सिंह ने बड़ा बयान दिया है
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को केवल विराट कोहली को बरकरार रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि RCB को आरटीएम पर भरोसा करते हुए बाकी सभी को रिलीज कर देना चाहिए।
कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 252 मैचों में 8004 रन बनाए हैं। उन्होंने आठ शतक बनाए हैं, जो टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है। इसके अलावा उनके नाम 55 अर्धशतक हैं।
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आरसीबी को कोई समस्या नहीं है। वे सिर्फ विराट कोहली को बनाए रखेंगे, बाकी सभी को रिलीज करेंगे और आरटीएम का उपयोग करेंगे।'
बीसीसीआई ने अपनी विज्ञप्ति में बताया है कि छह रिटेन/आरटीएम में अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी (भारतीय और विदेशी) और अधिकतम 2 अनकैप्ड खिलाड़ी हो सकते हैं।
उन्होंने कहा, 'अगर हम रजत पाटीदार को उदाहरण के तौर पर लेते हुए देखें तो क्या नीलामी में वह 11 करोड़ से कम या ज्यादा में बिकेंगे? मुझे लगता है कि आपको रजत पाटीदार कम में मिल जाएंगे।
आरपी ने कहा- तो आप रजत को नीलामी में कम दाम में वापस ला सकते हैं। यहां तक कि अगर वह 11 करोड़ के करीब पहुंच जाते हैं, तो आपके पास आरटीएम है जिसका उपयोग आप वहां कर सकते हैं।
आरपी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सिराज 14 करोड़ के करीब पहुंचेंगे। उनके पास हमेशा विकल्प होगा कि यदि वह वहां पहुंच भी जाते हैं, तो आप आरटीएम का उपयोग कर सकते हैं।'
तस्वीर में 67 के भीड़ में छिपा है 76, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं