Video: आतिशबाजी से सहमा बच्चा, फिल सॉल्ट ने ऐसे दी हिम्मत

अमर उजाला

Sat, 1 March 2025

Image Credit : ICC (SCREENGRAB)
चैंपियंस ट्रॉफी का 11वां मुकाबला शनिवार को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया।
Image Credit : @ProteasMenCSA
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
Image Credit : @ProteasMenCSA
इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल सॉल्ट को एक बच्चे को सहारा देते देखा जा रहा है।
Image Credit : ICC (SCREENGRAB)

This browser does not support the video element.

दरअसल, यह वीडियो मुकाबले की शुरुआत से पहले का है। दोनों टीमें जब मैदान पर राष्ट्रगान के लिए आ रही थीं, तभी सॉल्ट भी एक बच्चे का हाथ पकड़कर मैदान पर आते दिखे।

Video Credit :
इस दौरान आसपास हो रही आतिशबाजी से वह बच्चा घबरा गया, जिसके बाद सॉल्ट ने उसे हिम्मत दी और उसका हाथ जोर से थाम लिया। फैंस उनके इस कृत्य की सराहना कर रहे हैं।
Image Credit : ICC (SCREENGRAB)
बात करें मुकाबले की तो, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन मार्को यानसेन और वियान मुल्डर की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 38.2 ओवर में 179 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 29.1 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बनाकर मैच जीत लिया।
Image Credit : @ProteasMenCSA

उल्लू को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 11 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

Adobe Stock
Read Now