अमर उजाला
Sat, 23 August 2025
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की, लेकिन कुछ मौकों पर वह नर्वस 90 का शिकार भी हुए
ऐसे ही एक मौके पर सचिन 99 के स्कोर पर रन आउट हुए। वह वनडे में शतक के करीब आकर इस तरह आउट होने वाले एकमात्र भारतीय हैं। हालांकि, इस सूची में कुछ विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं जिनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं...
सचिन जून 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 99 के स्कोर पर रन आउट हो गए थे और शतक लगाने से चूक गए थे। वह आखिरी बल्लेबाज हैं जो वनडे में 99 के स्कोर पर रन आउट हुए हैं
इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ का नाम भी शामिल है जो 2002 में श्रीलंका के खिलाफ 99 के स्कोर पर रन आउट हुए थे
सनथ जयसूर्या इंग्लैंड के खिलाफ 2003 में, एडम गिलक्रिस्ट श्रीलंका के खिलाफ 2003 में और आयरलैंड के लिए खेलते हुए इयोन मोर्गन स्कॉटलैंड के खिलाफ 2006 में वनडे में 99 के स्कोर पर रन आउट हुए थे
सचिन भारतीयों में एकमात्र बल्लेबाज हैं जो वनडे में शतक के इतने करीब आकर रन आउट हुए हैं। वह इस अनचाहे क्लब में शामिल होने वाले कुल पांचवें बल्लेबाज हैं
सारा तेंदुलकर ने अपनी पिलेट्स अकादमी का शुभारंभ किया, पिता सचिन हुए गौरवान्वित