अमर उजाला
Fri, 22 August 2025
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा है और पिलेट्स अकादमी का शुभारंभ किया है
सचिन ने सारा के इस कदम की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है। सचिन ने पिलेट्स अकादमी के शुभारंभ की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें सारा, सचिन, उनकी पत्नी अंजली नजर आ रही हैं
सारा के साथ तस्वीर में सानिया चंदोक भी नजर आ रही हैं। ऐसी खबरें हैं कि सानिया और सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर की हाल ही में सगाई हुई है
सचिन सारा के बिजनेस करने से काफी खुश हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, एक अभिभावक के रूप में आप हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि आपके बच्चों को कुछ ऐसा मिले जो उन्हें सचमुच पसंद हो। सारा को पिलेट्स स्टूडियो खोलते देखना हमारे दिलों को छू लेने वाले पलों में से एक है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और विश्वास के साथ इस सफर को तय किया है
सचिन ने लिखा, पोषण और शारीरिक गतिविधि हमेशा से हमारे जीवन में महत्वपूर्ण रहे हैं और उन्हें इस विचार को आगे बढ़ाते देखना वाकई खास है। सारा, हमें इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता। इस सफर के लिए बधाई जो आप शुरू करने वाली हैं
पिलेट्स अकादमी में लोग पिलेट्स एक्सरसाइज सीखते और सिखाते हैं। पिलेट्स एक तरह का फिटनेस वर्कआउट है जो शरीर को लचीलापन और संतुलित बनाता है। यह आमतौर पर मैट या विशेष उपकरण के जरिए किया जाता है
हाथी को खोजने में लोगों के छूटे पसीने, क्या आप ढूंढ सकते हैं?