अमर उजाला
Sun, 9 June 2024
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का महामुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है
इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है
दिलचस्प बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज सितारे न्यूयॉर्क पहुंचे हैं
सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और राहुल द्रविड़ नजर आ रहे हैं
इसके अलावा शाहिद अफरीदी भी इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं
युवराज सिंह और शाहिद अफरीदी को टी20 विश्व कप 2024 के लिए आईसीसी ने एम्बेस्डर बनाया है
इसके अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल भी भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे हैं
इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली से अपने स्पेशल कोट पर ऑटोग्राफ लिया। वहीं, उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भी ऑटोग्राफ लिया
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले का आनंद लेने के लिए पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज वसीम अकरम और पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे
तस्वीर में छिपी है तितली, क्या आप 7 सेकेंड में खोज लेंगे?