अमर उजाला
Tue, 18 April 2023
आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया
मुंबई और हैदराबाद के बीच यह मुकाबला सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए खास रहा
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने वाले अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल में यह दूसरा मैच था
अर्जुन ने मैच के आखिरी ओवर में एक विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को जीत दिला दी
सनराइजर्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रन बनाने थे और उसके हाथ में दो विकेट थे
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को गेंदबहाजी के लिए बुलाया
अर्जुन ने कप्तान रोहित के फैसले को साबित करते हुए सिर्फ चार रन दिए और एक विकेट अपने नाम किया
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर का पहला शिकार बने
अर्जुन ने कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में दो ओवर में 17 रन दिए थे, इस बार 2.5 ओवर में 18 रन ही दिए
अर्जुन ने विकेट लेकर वह कर दिखाया जो पिता सचिन तेंदुलकर आईपीएल में नहीं कर पाए थे
सचिन तेंदुलकर को आईपीएल इतिहास में एक भी विकेट नहीं मिला था, लेकिन उनके बेटे को मिल गया
क्या आप इस तस्वीर में हिरण को 5 सेकेंड के अंदर ढूंढ लेंगे?