97 गेंदों में समीर रिजवी ने जड़ा दोहरा शतक, बना डाला नया रिकॉर्ड कभी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे समीर रिजवी अगली साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें इस साल मेगा नीलामी में 95 लाख रुपये में खरीदा। आईपीएल 2025 से पहले उन्होंने अपनी फॉर्म का मुजायरा पेश किया है। समीर ने गुरुवार को अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए रिजवी ने त्रिपुरा के गेंदबाजों को निशाना बनाया और 97 गेंदों में नाबाद 201 रनों की पारी खेली। इसी के साथ रिजवी ने बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। घरेलू क्रिकेट में यह सबसे तेज दोहरा शतक है। इस दौरान उन्होंने 20 छक्के और 13 चौके लगाए। /