अमर उजाला
Thu, 13 April 2023
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से हरा दिया, इस जीत के साथ राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई
मैच में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 5 रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक धोनी के पास थी, लेकिन वह आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाने में विफल रहे और चेन्नई मुकाबला हार गई
चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे और क्रीज पर धोनी खड़े थे, ऐसे में संदीप शर्मा का दबाव में आना स्वभाविक था और वह दवाब में दिखे भी
संदीप ने ओवर की पहली दो गेंद वाइड फेंकी, इसके बाद ओवर की पहली लीगल डिलवरी पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया, लेकिन अगली दो गेंदों पर धोनी ने दो छक्के लगाए
मैच की आखिरी गेंद धोनी को खेलनी थी और धोनी से फैंस छक्के की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन संदीप ने ब्लॉकहोल में गेंद फेंकी और धोनी सिर्फ एक रन ले सके
राजस्थान की यह जीत 15 सालों में चेन्नई के होम ग्राउंड पर पहली जीत है, हैरानी की बात तो यह है कि संदीप शर्मा को इस साल मिनी ऑक्शन में किसी ने नहीं खरीदा था
राजस्थान रॉयल्स ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर संदीप शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया था
जीनियस हैं तो फलों के बीच छिपे चेहरे को ढूंढकर दिखाइए