अमर उजाला
Thu, 23 November 2023
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जाएगा
विश्व कप 2023 के खत्म होने के दो दिन बाद ही टीम की घोषणा कर दी गई थी। सूर्यकुमार यादव को युवा टीम इंडिया की कमान सौंपी गई
हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम चयन पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सवाल खड़े किए हैं
उन्होंने संजू सैमसन को शामिल नहीं किए जाने पर चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। साथ ही सैमसन को कप्तान बनाने की भी मांग की
थरूर ने लिखा- केरल और राजस्थान रॉयल्स के साथ उनकी कप्तानी का अनुभव सूर्यकुमार की तुलना में अधिक है
थरूर ने लिखा- हमारे चयनकर्ताओं को क्रिकेट फैंस को अपने फैसले के बारे में समझाने की जरूरत है। और टीम में युजवेंद्र चहल को भी क्यों नहीं शामिल किया गया?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार।
दिमाग वाले भी तस्वीर में एक कार खोजने में हुए फेल