किसी क्रिकेटर से शादी पर सारा ने तोड़ी चुप्पी

अमर उजाला

Thu, 8 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सारा को बीते कुछ समय से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट बटोरते देखा जा रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

सारा का नाम क्रिकेटर शुभमन गिल से जुड़ रहा है, हालांकि दोनों ने कभी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की है

Image Credit : सोशल मीडिया

इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी और पार्टनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है

Image Credit : सोशल मीडिया

हालिया इंटरव्यू में सारा अली खान से पूछा गया कि क्या वह दादी शर्मिला टैगोर के नक्शेकदम पर चलकर क्रिकेटर से शादी करेंगी

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर सारा ने कहा कि उन्हें किसी व्यक्ति के पेशे की परवाह नहीं है, बल्कि वह जिसे सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानती हैं, वह बौद्धिक और मानसिक स्तरों का मेल खाना है

Image Credit : सोशल मीडिया

सारा अली खान ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं जिस तरह की इंसान हूं, मुझे ऐसा ही व्यक्ति चाहिए। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वह शख्स एक्टर, क्रिकेटर हो

Image Credit : सोशल मीडिया

सारा अली खान से यह भी पूछा गया कि क्या वह मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी को डेट करना चाहती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह अभी तक किसी ऐसे शख्स से नहीं मिली हैं, जिसके साथ वह घर बसा सकें

Image Credit : सोशल मीडिया

सारा अली खान की बात करें तो उन्हें बीते दिनों क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डिनर डेट से लेकर एयरपोर्ट तक पर स्पॉट किया गया था

Image Credit : सोशल मीडिया

इसी के बाद दोनों की डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था। शुभमन गिल ने सोनम बाजवा के टॉक शो में सारा को फेवरेट एक्ट्रेस बताया था, जिसके बाद अफवाहों को और हवा मिली

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, बीते दिन दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूजे को अनफॉलो कर दिया, तबसे यह माना जा रहा है कि सारा और शुभमन ने अपनी राहें अलग कर ली हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने की शादी, गर्लफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे

सोशल मीडिया
Read Now