अमर उजाला
Mon, 15 April 2024
आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हरा दिया
इस मैच को देखने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे।
इनमें अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान और नेहा धूपिया जैसे स्टार्स शामिल हैं
इसके अलावा सारा तेंदुलकर भी मैच देखने पहुंची थीं। वह रेड ड्रेस में नजर आईं
मैच में सीएसके के धोनी ने 20वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े थे। इस पर बॉलीवुड स्टार्स का रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है
नेहा धूपिया और करीना को यकीन नहीं हुआ। नेहा ने चौंक कर अपना सिर पकड़ लिया, जबकि करीना मुस्कुराती दिखीं
वहीं, अभिषेक बच्चन ने धोनी के छक्के पर खड़े होकर ताली बजाई। वह धोनी को आक्रामक बल्लेबाजी करते देख खुश दिखे
वहीं, जब धोनी ने तीसरा छक्का लगाया तो सारा तेंदुलकर हैरान रह गईं। उनका क्यूट एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है
बॉलीवुड स्टार्स के अलावा मुंबई चा राजा नाम से मशहूर रोहित शर्मा भी अपनी हंसी नहीं छुपा सके। वह भी धोनी के दमदार शॉट पर मुस्कुराते दिखे
मैच की बात करें तो सीएसके ने 20 ओवर में 206 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 186 रन ही बना सकी
ये है दुनिया का सबसे छोटा सांप, जानिए कितना है खतरनाक