अमर उजाला
Mon, 15 July 2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को सात फेरे लिए
रविवार को नवविवाहित जोड़ी के 'शुभ आशीर्वाद' की रस्म हुई, जिसमें देश-दुनिया की तमाम हस्तियां पहुंची
इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी भी शामिल हैं
अनंत-राधिका के 'शुभ आशीर्वाद' समारोह में सारा तेंदुलकर भी पहुंची
इस दौरान वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं
उन्होंंने नीले रंग का लांचा पहन रखा था, जिसमें वह कहर ढा रही थीं
इसकी तस्वीरें सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की हैं
इससे पहले सारा अनंत-राधिका की शादी में भी पहुंची थीं
इस दौरान उन्हें लहंगे में देखा गया था। इसकी भी तस्वीरें सारा ने अपने इंस्टा हैंडल से साझा की थीं
सचिन की लाडली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं
वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं
अनंत अंबानी की शादी में लहंगे में दिखीं सारा तेंदुलकर, देखें फोटो