अमर उजाला
Sat, 24 June 2023
सरफराज खान को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली
रणजी ट्रॉफी में पिछले कुछ सीजन से खूब रन बनाने वाले सरफराज की इसके बाद पहली प्रतिक्रिया सामने आई है
उनका इंस्टाग्राम स्टोरी खूब वायरल हो रहा है, सरफराज ने नेट्स में बैटिंग प्रैक्टिस की तस्वीर साझा की है, साथ ही लिखा- वन लव यानी मेरा सिर्फ एक प्यार है
इसके स्टोरी के बैकग्राउंड में 'लक्ष्य' फिल्म का टाइटल ट्रैक प्ले हो रहा है
भारतीय टेस्ट टीम में सरफराज को न चुने जाने की खूब आलोचना हो रही है, पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस फैसले पर निराशा जाहिर की है
उन्होंने कहा था- सरफराज पिछले तीनों सीजन में 100 की औसत से रन बना रहे हैं। टीम में चुने जाने के लिए उन्हें और क्या करना होगा?
गावस्कर ने कहा- सरफराज को बताएं कि उनके प्रदर्शन को पहचान मिल रही है। नहीं तो रणजी ट्रॉफी खेलना बंद कर दीजिए
जहीर खान की पत्नी का यह अवतार नहीं देखा होगा, Video