अमर उजाला
Sat, 27 May 2023
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर सीन एबॉट ने इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट चैंपियनशिप में कमाल कर दिया
सीन एबॉट ने टी20 इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक लगाया
सीन एबॉट टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए
एबॉट ने 34 गेंद पर शतक लगाकर एंड्रयू साइमंड्स की बराबरी कर ली
एबॉट ने सरे की ओर से खेलते हुए कैंट के खिलाफ 41 गेंद पर नाबाद 110 रन बनाए
सीन एबॉट ने अपनी तूफानी पारी में चार चौके और 11 छक्के लगाए
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है
क्रिस गेल ने आईपीएल में आरसीबी के लिए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंद पर शतक लगाए थे
ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद पर शतक जड़ा था
दक्षिण अफ्रीका के विहान लूबे ने नॉर्थ वेस्ट के लिए लिम्पोपो के खिलाफ 2018 में शतक के लिए 33 गेंद लिए थे
एंड्रयू साइमंड्स ने केंट की ओर से खेलते हुए मिडिलसेक्स के खिलाफ 2004 में 34 गेंद पर शतक लगाया था
ऑरेंज कैप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी