अमर उजाला
Fri, 22 September 2023
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के स्वामित्व वाली ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का जलवा जारी है
कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग के क्वालिफायर-1 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 167 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में चाडविक वॉल्टन के 80 रन की मदद से हासिल कर लिया
फाइनल में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का सामना गुयाना अमेजन वॉरियर्स और जमैका तलावास के बीच होने वाले क्वालिफायर-2 के विजेता से होगा
जीत के बाद ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जीत का जश्न मनाया और टीम के सदस्य आंद्रे रसेल को शाहरुख खान की हिट फिल्म 'जवान' का एक गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' पर नाचते हुए देखा गया
This browser does not support the video element.
वीडियो को कोलकाता नाइट राइडर्स के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को देखकर शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया दी है
शाहरुख ने लिखा- अब रविवार को कप जीतें लड़कों। तब मैं आप सभी को 'जिंदा बंदा हो' गाने पर डांस सिखाऊंगा
रसेल ने इससे पहले 'जवान' के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी थी और इसे 'एक और बड़ी हिट' फिल्म करार दिया था
ऐसे चमकी डिलीवरी ब्वॉय की किस्मत, नीदरलैंड की टीम के साथ जुड़ा