अमर उजाला
Wed, 16 October 2024
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हाल ही में टीम के बड़े चेहरे बाबर आजम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी को ड्रॉप किया था।
इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच हारने के बाद बोर्ड ने चयन समिति में बदलाव किया और अंतिम दो मुकाबलों के लिए नई टीम का चयन किया।
लंबे समय से अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे पाकिस्तान के बड़े नामों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
बोर्ड के इस फैसले का पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने समर्थन किया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा- बाबर, शाहीन और नसीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक देने के चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन करते हुए।
अफरीदी ने आगे लिखा- यह कदम न केवल इन चैंपियन खिलाड़ियों के करियर को बचाने और आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि उभरती हुई प्रतिभाओं को परखने और निखारने का एक शानदार अवसर भी देगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान शान मसूद और मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी अब टीम या प्लेइंग 11 के चयन में अंतिम निर्णय नहीं ले सकेंगे। नए चयनकर्ताओं ने उनके अधिकारों में कटौती की है।
VIDEO: डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले PAK के कामरान गुलाम को थप्पड़ मार चुके हैं हारिस रऊफ