IPL और PSL दोनों में खेल चुके हैं ये 7 पाकिस्तानी खिलाड़ी

अमर उजाला

Thu, 23 March 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

आईपीएल के पहले संस्करण में पाकिस्तान के 12 क्रिकेटर अलग-अलग टीमों से खेले थे, 2008 में वह पहली और आखिरी बार इस लीग में खेले थे

Image Credit : सोशल मीडिया

मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का कोई भी क्रिकेटर आईपीएल में नहीं खेल सका, ऐसे में 2015 में पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हुई

Image Credit : सोशल मीडिया

आइए हम आपको बताते हैं कि आईपीएल और पीएसएल में अब तक पाकिस्तान के कौन-कौन क्रिकेटर खेल चुके हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

1. सोहैल तनवीर

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहैल तनवीर साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, PSL में वह कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के लिए खेल चुके

Image Credit : IPL/BCCI

2. शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी IPL में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे, PSL में वह पेशावर जाल्मी, कराची किंग्स, मुल्ताल सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स जैसी टीमों से खेल चुके
Image Credit : IPL/BCCI

3. शोएब मलिक

साल 2008 में शोएब मलिक ने  दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से खेले थे, PSL में वह कराची किंग्स, मुल्तान सुल्तांस और पेशावर जाल्मी से खेल चुके
Image Credit : IPL/BCCI

4. मिस्बाह उल हक

मिस्बाह उल हक ने 2008 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया था, PSL में वह पेशावर जाल्मी से खेल चुके
Image Credit : IPL/BCCI

5. कामरान अकमल

विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल आईपीएल के पहले संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे, PSL में वह पेशावर जाल्मी से खेल चुके
Image Credit : IPL/BCCI

6. उमर गुल

उमर गुल आईपीएल 2008 में कोलाकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे, पाकिस्तान सुपर लीग में वह मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स से खेल चुके

Image Credit : IPL/BCCI

7. मोहम्मद हफीज 

मोहम्मद हफीज ने आईपीएल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था, PSL में वह लाहौर कलंदर्स से खेल चुके

Image Credit : सोशल मीडिया

इनके अलावा अब्दुल रज्जाक, यूनुस खान, सलमान बट, मोहम्मद आसिफ और शोएब अख्तर भी IPL में खेल चुके हैं, लेकिन वह कभी पीएसएल में नहीं खेल सके

Image Credit : IPL/BCCI

सिर्फ जीनियस व्यक्ति ही तस्वीर में छिपे आदमी को ढूंढ पाएंगे?

Twitter
Read Now