अमर उजाला
Fri, 19 July 2024
लोकसभा सांसद और क्रिकेट फैन शशि थरूर ने आगामी श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टीम के लिए बीसीसीआई की चयन समिति की आलोचना की है
बोर्ड द्वारा चुनी गई टीम में कुछ ऐसे नाम मौजूद नहीं थे, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। थरूर इस पर भड़क गए
उन्होंने संजू सैमसन को वनडे और अभिषेक शर्मा को टी20 से बाहर किए जाने के खिलाफ आवाज उठाई
सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शतक बनाने वाले अभिषेक को अनदेखा किया गया
थरूर ने लिखा, 'इस महीने के अंत में होने वाले भारत के श्रीलंका दौरे के लिए दिलचस्प टीम का चयन। अपने आखिरी वनडे में शतक जड़ने वाले सैमसन को वनडे के लिए नहीं चुना गया
थरूर ने लिखा- जबकि भारत-जिम्बाब्वे सीरीज में शतक जड़ने वाले अभिषेक को टीम में जगह नहीं मिली
थरूर ने लिखा- शायद ही कभी ऐसा हुआ है कि भारतीय टीम की सफलता चयनकर्ताओं के लिए इतनी कम मायने रखी हो! टीम को शुभकामनाएं
श्रीलंका दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को टी20 सीरीज और रोहित शर्मा को वनडे सीरीज की कमान सौंपी गई है
किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है हार्दिक-नताशा की लव स्टोरी, अब हुए अलग