अमर उजाला
Mon, 26 August 2024
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सोमवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) से जुड़ गए।
इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। वह अब आईपीएल से इतर अन्य टी20 लीग भी खेल सकते हैं।
धवन ने एक बयान में कहा, 'मैं अब भी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं। हालांकि, मैं अपने फैसले से संतुष्ट हूं, लेकिन क्रिकेट मेरे जीवन का अहम हिस्सा है और रहेगा।'
उन्होंने कहा, 'मैं अपने फैंस के साथ फिर से जुड़ने और उनका मनोरंजन करने के लिए उत्सुक हूं। हम सब साथ मिलकर नई यादें बनाएंगे।'
धवन ने 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 12,286 रन बनाए।
लीजेंड्स लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सितंबर में खेली जाएगी। इसमें संन्यास ले चुके कई दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेते हैं
देश में क्रिकेट की हालत सुधारने के लिए PCB की नई पहल, इन दिग्गजों की हुई वापसी