शिवम दुबे ने कोहली की बल्लेबाजी को किया कॉपी, कुछ ऐसी थी रोहित की प्रतिक्रिया

अमर उजाला

Mon, 7 October 2024

Image Credit : X

कप्तान रोहित शर्मा सहित टी20 विश्व कप 2024 विजेता टीम के कुछ सदस्य हाल ही में द ग्रेट कपिल शो में शिरकत पहुंचे थे 

Image Credit : ICC

भारत ने इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था

Image Credit : Screen Grab

भारत ने इस तरह 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का अपना सूखा समाप्त किया था 

Image Credit : X

रोहित, अर्शदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे खिलाड़ियों ने कपिल के शो में हिस्सा लिया

Image Credit : PTI

इस दौरान शिवम से कोहली की नकल उतारने कहा गया और रोहित से उस खिलाड़ी को पहचानने बोला गया

Image Credit : IPL/BCCI

शिवम ने कोहली की बल्लेबाजी शैली को कॉपी किया जिसे रोहित पहचान भी गए, लेकिन उन्होंने खराब एक्टिंग के लिए शिवम का मजाक उड़ाया

Image Credit : IPL/BCCI

रोहित ने शिवम से कहा, 'माफ करना, बहुत ही घटिया एक्टिंग की।' रोहित के यह कहते ही सभी हंसने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Image Credit : IPL/BCCI

टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक मेडन ओवर नहीं डाल पाए ये भारतीय गेंदबाज, देखें टॉप-8 की लिस्ट

PTI
Read Now