भाई को पड़ी गाली तो समर्थन में आई बहन, श्रेष्ठा का श्रेयस के आलोचकों को करारा जवाब

अमर उजाला

Tue, 22 April 2025

Image Credit : shresta iyer instagram

आईपीएल 2025 के 37वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था

Image Credit : IPL/BCCI

इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और आरसीबी के विराट कोहली के बीच मैच खत्म होने के बाद कुछ बात होता देखा गया था

Image Credit : IPL/BCCI

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेयस विराट के जश्न मनाने के तरीके से खुश नहीं थे। इसके बाद फैंस ने श्रेयस और उनके परिवार वालों को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया था

Image Credit : shresta iyer instagram

सोशल मीडिया पर पंजाब की हार के बाद कई जगह श्रेयस के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं, उनकी बहन श्रेष्ठा अय्यर को भी भला बुरा कहा गया है

Image Credit : shresta iyer instagram

हालांकि, फैंस की इस हरकत से श्रेष्ठा अय्यर खुश नहीं दिखीं और उन्होंने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की।

Image Credit : shresta iyer instagram
उन्होंने इंस्टा स्टोरी में लोगों द्वारा की गई इस हरकत की आलोचना की है। श्रेष्ठा ने श्रेयस के आलोचकों को करारा जवाब दिया है
Image Credit : shresta instagram

श्रेष्ठा ने लिखा, 'मैं ईमानदारी से कहूं तो यह निराशाजनक है। लोग इतने नीचे गिर गए कि उन्होंने श्रेयस के समर्थन के लिए उनके परिवार को दोषी ठहरा दिया।'

Image Credit : shresta iyer instagram

श्रेष्ठा ने लिखा, 'चाहे हम शारीरिक रूप से मौजूद हों या दूर से चीयर कर रहे हों, पंजाब की टीम के लिए हमारा समर्थन अटूट है।'

Image Credit : shresta iyer instagram
श्रेष्ठा ने लिखा, 'जो लोग मुझ पर अंगुली उठा रहे हैं, उनके लिए आपकी उथली मानसिकता न केवल हास्यास्पद है, बल्कि शर्मनाक भी है।'
Image Credit : shresta iyer instagram

श्रेष्ठा ने लिखा, 'मैं अनगिनत मैचों में अपने भाई और उनकी टीम का समर्थन करने गई हूं। चाहे वह भारतीय टीम हो या कोई और ज्यादातर मैचों में हमारी टीम जीती है।'

Image Credit : shresta iyer instagram

श्रेष्ठा ने लिखा, 'लेकिन मुझे लगता है कि जब आप स्क्रीन के पीछे से ट्रोल करने में व्यस्त होते हैं, तो तथ्य मायने नहीं रखते।'

Image Credit : shresta iyer instagram

श्रेष्ठा ने लिखा, 'मैं हमेशा अपने भाई और उसकी टीम के समर्थन में रहूंगी। आपके तथ्यहीन आरोप और आलोचनाएं मुझे डगमगा नहीं सकतीं।'

Image Credit : shresta iyer instagram

श्रेष्ठा ने लिखा, 'यह दिखाता है कि आपकी अज्ञानता को दिखलाता है। टीम हारे या जीते, मैं हमेशा उनका समर्थन करूंगी। यही असली समर्थक की पहचान है।'

Image Credit : shresta iyer instagram
श्रेष्ठा ने लिखा, 'आरसीबी के खिलाफ मैच में पंजाब का दिन नहीं था। हार भी खेल का एक हिस्सा है। लेकिन यह आपको नहीं पता होगा क्योंकि आप ऑनलाइन नफरत फैलाने में व्यस्त हैं।'
Image Credit : shresta iyer instagram

श्रेष्ठा ने लिखा, 'इसलिए जो इंसान वह काम कर सकता है जो आप नहीं कर सकते, अगली बार उसकी आलोचना करने से पहले दो बार सोचिएगा।'

Image Credit : shresta iyer instagram

तस्वीर में छिपी है चिड़िया, सिर्फ बाज की नजर वाले ही ढूंढ सकते हैं

adobe
Read Now