अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2025 में शतक लगाने से चूक गए थे
गिल ने केकेआर के खिलाफ 55 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा 90 रन बनाए और वह महज 10 रन के अंतर से शतक लगाने से चूक गए
गिल अपनी शानदार पारी के बावजूद एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गए और उन्होंने एक से अधिक बार आईपीएल में नर्वस 90 का शिकार होने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली
यह दूसरी बार है जब गिल आईपीएल में शतक लगाने से चूक गए। वह चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं जो आईपीएल में दो या इससे ज्यादा बार नर्वस 90 का शिकार हुए हैं
गिल के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ तीन बार और विराट कोहली तथा केएल राहुल भी दो-दो बार आईपीएल में शतक लगाने से चूके हैं
केकेआर से पहले गिल 2022 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भी शतक लगाने से चूक गए थे। वह उस वक्त 96 रन बनाकर आउट हुए थे
भारत आए जेडी वेंस ने सपरिवार की पीएम मोदी से मुलाकात